उत्तर प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी : दिग्विजय
दिग्विजय सिंह ने यहां पत्रकारों से चर्चा में कहा कि उत्तर प्रदेश की राजनीति दो ध्रुवीय हो गई है। अब मुख्य मुकाबला यहां कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बीच है।
उन्होंने कहा, "वर्ष 2012 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी और सरकार बनाएगी।"
उन्होंने कहा, "राज्य में समाजवादी पार्टी (सपा) का जनाधार अब खिसक चुका है। जनता अब जाति के नाम पर वोट नहीं डालती।"
उल्लेखनीय है कि फिरोजाबाद संसदीय सीट के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार राज बब्बर ने सपा उम्मीदवार व सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू डिंपल यादव को 85,000 से अधिक मतों से पराजित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications