राष्ट्रपति 25 नवंबर को सुखोई में उड़ान भरेंगी
एयरचीफ मार्शल नाइक ने पत्रकारों से कहा, "महामहिम राष्ट्रपति पुणे स्थित लोहेगांव एयरबेस से सुखोई में उड़ान भरेंगी।"
भारतीय सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर के रूप में राष्ट्रपति की यह उड़ान अपने आप में इतिहास कायम करने वाली होगी। वह वायुसेना के किसी युद्धक लड़ाकू विमान में उड़ान भरने वाली पहली महिला होंगी।
वायुसेना राष्ट्रपति के लिए जी-सूट (एंटी-ग्रेवेटी सूट) की खोज में जुटी है। जी-सूट विमान में सवार पायलट और सहयोगी चालक को उच्च गुरुत्वाकर्षण बल को झेलने में मदद करता है। यह मुख्य तौर पर मस्तिष्क में खून के अत्यधिक बहाव को रोकता है।
इससे पहले, पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सुखोई युद्धक विमान की सवारी कर चुके हैं। पाटिल इसके लिए खुद को तैयार कर रही हैं। उड़ान से पहले राष्ट्रपति का गहन चिकित्सकीय परीक्षण किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications