राज ठाकरे के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चले : मुलायम
विधान परिषद सदस्य मनोज राय के निधन पर शोक जताने यहां आए मुलायम सिंह यादव ने संवाददाताओं से कहा कि राज ठाकरे के निर्देश पर ही मनसे विधायकों ने सदन के अंदर हिंदी में शपथ ले रहे सपा विधायक अबू आजमी के साथ हाथापाई की।
यादव ने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है और देश के हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह हिंदी का सम्मान करे। आजमी के साथ दुर्व्यवहार करके मनसे विधायकों और राज ठाकरे ने राष्ट्रभाषा का अपमान किया है।
राज ठाकरे पर नफरत और देश को बांटने वाली राजनीति करने का आरोप लगाते हुए सपा प्रमुख ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मांग करता हूं कि वह इस मामले में दखल देकर राज ठाकरे और मनसे विधायकों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज करवाएं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications