किंगफिशर का विमान रनवे से फिसला, यात्री सुरक्षित
प्राप्त जानकारी के मुताबिक भावनगर से मुंबई आने वाली किंगफिशर एयरलाइंस की उड़ान संख्या आईटी-4124 के लिए उपयोग में लाए गए एटीआर विमान को बारिश से पैदा हुए हालात के बीच मुंबई हवाई अड्डे पर उतरना पड़ा।
बारिश के कारण रोशनी काफी कम हो गई थी लेकिन इसके बावजूद विमान ने उतरने का प्रयास किया और इसी दौरान वह रनवे से फिसलकर बाहरी क्षेत्र में चला गया।
मंगलवार को दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक मुंबई हवाई अड्डे पर छोटे विमानों को हवाई पट्टी का आधा हिस्सा ही उपयोग में लेने की इजाजत होती है। विमानपत्तन प्राधिकरण ने पिछले महीने ही इस बात की जानकारी विमानन कंपनियों को दे दी थी।
किंगफिशर एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रवक्ता ने इस बात का खंडन किया कि विमानतल पर फिसलने के कारण विमान में आग लग गई थी। इस दुर्घटना के कारण कुछ उड़ानों में देरी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications