मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव 11 और 14 दिसंबर को
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए.वी. सिंह ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में चुनाव की तारीखों का एलान करते हुए कहा कि प्रदेश में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है।
उन्होंने बताया कि 19 नवंबर को चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। नामांकन पत्रों की जांच 27 नवंबर को होगी और 30 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
सिंह ने बताया है कि प्रथम चरण में 122 और दूसरे चरण में 146 नगरीय निकाय संस्थाओं में मतदान होगा। मतगणना 15 दिसंबर तथा 17 दिसंबर को होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications