'नकली डिजाइनर परिधान भी दिलाते हैं प्रसिद्धि'

चेन्नई, 10 नवंबर (आईएएनएस)। यद्यपि नकली डिजाइनर परिधान असली डिजाइनर परिधानों के व्यापार को प्रभावित करते हैं तब भी नकली डिजाइनों का भी कुछ न कुछ फायदा होता है। डिजाइनर निश्का लूला मानती हैं कि नकली डिजाइनर परिधानों से भी डिजाइनर को ख्याति मिलती है।

निश्का लूला ने आईएएनएस से कहा, "मैं नकली डिजाइनर परिधानों को डिजाइनर की प्रशंसा के रूप में देखती हूं। भारत में लोगों को इसी के साथ जीना है। मैंने अभी अपने डिजाइन के कॉपीराइट के विषय में योजना नहीं बनाई है।"

24 वर्षीय लूला अंतर्राष्ट्रीय महिला संगठन (आईडब्लूए) के सदस्यों को संबोधित करने के लिए यहां आई थीं।

करीब 350 फिल्मों के लिए वस्त्र डिजाइन कर चुकीं मुंबई की डिजाइनर नीता लूला की बेटी निश्का का अपने अभिभावकों का व्यवसाय अपनाने पर मिलने वाले फायदों और चुनौतियों पर कहना है, "मैं अपने ब्रांड 'निश्का' और कुछ फैशन शो के माध्यम से पहले ही अपनी मां की छाया से बाहर निकल आई हूं।"

अपनी ब्रांड के वस्त्रों की मुंबई, बेंगलुरू, पुणे और दिल्ली में बिक्री से संतुष्ट निश्का कहती हैं कि उनकी कंपनी 'एनएसएल फैशन्स प्राइवेट लिमिटेड' कनाडा और अन्य बाजारों में निर्यात के अवसर खोज रही है।

निश्का महिलाओं के पाश्चात्य परिधानों को भारतीय रूप देना पसंद करती हैं। उनके डिजाइन किए हुए परिधान 950 से 9,000 रुपये तक की कीमत में खरीदे जा सकते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+