हिमाचल में कांग्रेस के गढ़ में भाजपा ने लगाई सेंध
वीरभद्र वर्ष 1990 से इस सीट पर लगातार पांच बार जीत दर्ज कर चुके हैं।
खुशीराम ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "लोगों ने मुझे इसलिए अपना मत दिया क्योंकि लगातार हार के बावजूद मैंने उनसे सतत संपर्क बनाए रखा। यह भाजपा सरकार द्वारा किए विकास कार्यो की भी जीत है।"
मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने इस जीत को अपनी सरकार की नीतियों की जीत बताया। उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "रोहडू की जनता वीरभद्र सिंह के झूठे वादों से आजिज आ चुकी थी। यह भाजपा की नीतियों की जीत है।"
हार से निराश वीरभद्र सिंह ने नईदिल्ली से फोन पर बातचीत में आईएएनएस से कहा, "पार्टी की हार से मैं बेहद दुखी हूं। मैंने पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने की कोशिश की।"
उन्होंने कहा, "मतदाताओं को लुभाने के लिए सत्ताधारी भाजपा ने सरकारी मशीनरी का भरपूर इस्तेमाल किया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications