दिल्ली में डेंगू के 42 नए मामले, सरकार ने समस्या को 'गंभीर' बताया

स्थानीय निकायों ने डेंगू के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए अपने स्तर पर काम शुरू कर दिया है। इसके तहत उन लोगों पर जुर्माना लगाया जा रहा है, जिनके यहां जल जमाव पाया गया है। जल जमाव से ही डेंगू के मच्छर पैदा होते हैं।

इसी के तहत दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने राष्ट्रमंडल खेल गांव परिसर में निर्माण कार्य के दौरान जल जमाव के कारण डेंगू के मच्छर पनपने को लेकर वहां की देखरेख कर रहे अधिकारियों पर जुर्माना लगाने का फैसला किया है।

दिल्ली के महापौर कंवर सेन ने मंगलवार को आईएएनएस से कहा, "पूर्वी दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर के पीछे स्थित राष्ट्रमंडल खेल गांव परिसर में इन दिनों बड़ी संख्या में डेंगू वाले मच्छर पैदा हो रहे हैं। हमने पिछले हफ्ते निर्माण कार्य का जायजा लिया। हमारे अधिकारियों ने पाया कि पानी के जमाव के कारण ऐसा हो रहा है। इसे लेकर निर्माण कार्यो की देखरेख कर रहे अधिकारियों पर जुर्माना लगाया गया है।"

दिल्ली में इस साल डेंगू के कारण दो लोगों की मौत हो चुकी है। डेंगू मामलों को देखने वाले नोडल अधिकारी देवाशीष भट्टाचार्य ने आईएएनएस को बताया, "मंगलवार को डेंगू के 42 नए मामले सामने आने की पुष्टि हो चुकी है। अब डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़कर 627 हो गई है। मंगलवार को सामने आए 42 मामलों में से 11 दिल्ली के बाहर के मामले हैं।"

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री दिनेश त्रिवेदी ने मंगलवार को राजधानी में डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, "यह समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। मेरे लिहाज से दिल्ली सरकार इस पर लगाम लगाने का हरसंभव प्रयास कर रही है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+