शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 58 गिरा (राउंडअप)

इससे पहले मंगलवार सुबह बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' 53.71 अंकों की बढ़त के साथ 16,552.43 पर खुला और 58.16 अंकों की गिरावट के साथ 16,440.56 अंक पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 16,677 अंक के उच्चतम और 16,371.66 के निम्नतम स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' 0.50 अंक की मामूली बढ़त के साथ 4,898.90 पर खुला और 16.70 अंकों की गिरावट के साथ 4881.70 पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान निफ्टी ने 4947.70 के उच्चतम और 4860.10 के निम्नतम स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप 27.42 अंक गिरकर 6349.94 पर जबकि स्मॉलकैप 27.72 अंक गिरकर 7297.91 पर बंद हुआ।

बीएसई के नौ सेक्टरों में गिरावट दर्ज की गई जबकि चार सेक्टरों में बढ़त रही। सबसे अधिक गिरावट रियल्टी (2.77 फीसदी) और टेक (1.39 फीसदी) सूचकांक में देखी गई। इसी तरह सबसे अधिक बढ़त पीएसयू (1.97 फीसदी) और धातु (1.37 फीसदी) दर्ज की गई।

बीएसई में सबसे अधिक गिरावट वाली कंपनियों में भारती एयरटेल में 4.47, हीरो होंडा में 3.27, डीएलएफ लि. में 3.17 और रिलायंस कम्यूनिकेशन लि. में 2.90 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। तेजी दर्ज करने वाली कंपनियों में टाटा मोटर्स में 2.26, स्टेट बैंक आफ इंडिया में 2.14 और रिलायंस में 1.39 फीसदी बढ़त दर्ज की गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+