राज बब्बर ने दिया मुलायम को झटका (लीड-1)

अधिकारिक घोषणा के मुताबिक राज बब्बर 85,343 मतों से जीते हैं। उनकी जीत की घोषणा के साथ ही फिरोजाबाद और आसपास के इलाकों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना आरंभ कर दिया।

फिरोजाबाद में हुई डिंपल की हार सपा के लिए बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है। डिंपल सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधु हैं। इसलिए यह सीट सपा के लिए मूंछ की लड़ाई बन गई थी।

राज बब्बर की जीत के साथ ही लोकसभा में कांग्रेस के सदस्यों की कुल संख्या 207 हो गई है। राज बब्बर इससे पहले 1999 और 2004 में आगरा से लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं।

मुलायम के बेटे अखिलेश के इस्तीफे से यह सीट खाली हुई थी। वह पिछले लोकसभा चुनाव में फिरोजाबाद के साथ-साथ कन्नौज से भी चुने गए थे। बाद में उन्होंने फिरोजाबाद सीट खाली कर दी थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+