मध्य प्रदेश में दो माह बाद साढ़े 27 रुपये किलो चीनी मिलेगी
राज्य सरकार और दीप इनकार्पोरेशन के साथ हुए अनुबंध के मुताबिक 50 हजार मीट्रिक टन चीनी अधिकतम 60 दिन में मिल जाएगी । नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा सस्ती चीनी के लिए कई देशव्यापी फर्मो से संपर्क किया गया और एक अक्टूबर को निविदाएं आमंत्रित की गई थीं। जिन फर्मो ने चीनी आपूर्ति के लिए निविदाएं भेजी थी, उनसे नमूने मंगा कर उनकी जांच की गई। उसी के बाद अनुबंध किया गया है।
आधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के मुताबिक ब्राजील से आयातित इस चीनी को खुले बाजार में साढ़े 27 रुपये किलो के भाव से बेचा जाएगा। यह चीनी अधिकतम 60 दिन में राज्य सरकार के सुपुर्द कर दी जाएगी। सरकार ने दावा किया है कि वह तमाम औपचारिकताएं पूरी कर चीनी को 30 से 40 दिन में मध्य प्रदेश लाने की कोशिश करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications