अमेरिका में 3 देशों के दूतावासों को मिले संदिग्ध पैकेट
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार उज्बेकिस्तान, फ्रांस और आस्ट्रिया के दूतावासों को संदिग्ध पैकेट मिले हैं। पुलिस का कहना है कि पैकेट में मौजूद पाउडर खतरनाक नहीं था।
'एनबीसी नेटवर्क' ने मंगलवार को इस संबंध में खबर प्रसारित की। पुलिस का कहना है कि पैकेट में रखे पाउडर की जांच की जा रही है।
पुलिस ने कहा कि दो पैकेटों में वापसी का पता टेक्सास का था, जबकि एक में आतंकवादी संगठन अल कायदा का जिक्र था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications