सेंसेक्स 58 अंक लुढ़का (लीड-1)
मुंबई, 10 नवंबर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों मंगलवार को कारोबार के दौरान गिरावट का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 58.16 अंक गिरकर 16,440.56 पर और निफ्टी 16.70 अंक लुढ़क कर 4881.70 पर बंद हुआ।
इससे पहले आज सुबह बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' 53.71 अंकों की बढ़त के साथ 16,552.43 पर खुला।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 0.50 अंक की मामूली बढ़त के साथ 4,898.90 पर खुला।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट आई। मिडकैप 27.42 अंक गिरकर 6349.94 पर जबकि स्मॉलकैप 27.72 अंक गिरकर 7297.91 पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications