पाकिस्तानी परमाणु हथियारों को जब्त करने का इरादा नहीं : अमेरिका

एक अमेरिकी पत्रिका में कहा गया है कि ओबामा प्रशासन चाहता है कि परमाणु हथियारों की सुरक्षा में पाकिस्तान अमेरिका से मदद ले। इससे इन हथियारों को संकट से बचाने और भारत को भी आश्वस्त करने में मदद मिलेगी।

इस मीडिया रिपोर्ट पर टिप्पणी करते हुए विदेश विभाग के प्रवक्ता इयान केली ने कहा, "पाकिस्तान के परमाणु हथियारों या सामग्री को जब्त करने का अमेरिका का कोई इरादा नहीं है।"

केली ने कहा, "विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन पहले ही कह चुकी हैं कि परमाणु हथियारों को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराने की पाकिस्तान की क्षमता पर हमें भरोसा है।"

'द न्यूयार्कर' के 16 नवंबर के अंक में और ऑनलाइन प्रकाशित एक लेख में कहा गया है कि पाकिस्तानी परमाणु जखीरे के बारे में अमेरिका को गहरी चिंता है और एक गुप्त दल बहुत कम समय की सूचना पर पाकिस्तान के लिए उड़ान भरने को तैयार है।

वरिष्ठ खोजी पत्रकार सैमुएर हर्श द्वारा लिखे गए लेख में कहा गया है कि ओबामा प्रशासन बहुत संवेदनशीलता के साथ पाकिस्तानी सेना से मिलकर कार्य कर रहा है जिससे संकट की स्थिति में अमेरिकी सेना को परमाणु जखीरे की सुरक्षा उपलब्ध कराने की अनुमति होगी।

हर्श ने सीएनएन से कहा कि इस समझौते से भारत आश्वस्त होगा और पाकिस्तानी सीमा से अपनी सेनाएं हटाएगा। इसके बाद पाकिस्तान पूर्वी सीमा से और सेनाओं को हटाकर तालिबान के खिलाफ लगाने में सक्षम होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+