छत्तीसगढ़ में पुलिस के साथ मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर (लीड-1)
रायपुर, 10 नवंबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के एक वनक्षेत्र में मंगलवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में सात संदिग्ध नक्सली मारे गए जबकि एक पुलिस कांस्टेबल घायल हो गया।
यह मुठभेड़ राजधानी रायपुर से करीब 500 किलोमीटर दक्षिण में दंतेवाड़ा जिले के तेलीमारगु क्षेत्र में हुई।
दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अमरीश मिश्रा ने आईएएनएस को बताया, "यह भीषण मुठभेड़ आधे घंटे तक चली। हम सात सशस्त्र नक्सलियों का सफाया करने में कामयाब रहे। ये नक्सली वर्दी में थे।"
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में पुलिस कांस्टेबल मनमोहन सोनवानी गोली लगने से घायल हो गया। घायल कांस्टेबल को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस को मौके से बारूदी सुरंग, डेटोनेटर और दो राइफलें बरामद कीं।
पुलिस का कहना है कि 40,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में कम से कम 10,000 नक्सली हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications