जम्मू एवं कश्मीर में बस दुर्घटना में 7 मरे
जम्मू से 245 किलोमीटर दूर स्थित चीचबतियन की पहाड़ी सड़क के एक तीखे मोड़ पर सुबह 11 बजे के करीब क्षमता से अधिक भरी हुई बस पर से चालक के नियंत्रण खो देने से वह 300 फीट गहरी खाई में गिर गई।
एक पुलिस अधिकारी ने फोन पर आईएएनएस को जानकारी दी कि हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और घायलों को जम्मू भेज दिया गया है।
अधिकारियों ने बचाव कार्य के लिए जम्मू से घटनास्थल के लिए हेलीकॉप्टर रवाना किए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications