मनसे विधायकों के निलबंन से संतुष्ट नहीं : आजमी (लीड-1)

आजमी ने आईएएनएस से कहा कि मनसे के चार विधायकों के निलंबन से वह संतुष्ट नहीं हैं। सोमवार को विधानसभा में हिंदी में शपथ लेने के कारण इन विधायकों ने आजमी पर हमला कर दिया था। आजमी ने कहा कि मनसे प्रमुख राज ठाकरे हमले के लिए लोगों को 'उकसाते और प्रेरित' करते हैं, इसी वजह से उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई कानूनी जानकारों ने उन्हें बताया कि यदि मनसे माफी मांग ले, तो चारों विधायकों का निलंबन रद्द भी हो सकता है

आजमी ने कहा, "सबसे स्तब्ध कर देने वाली बात यह है कि यदि कोई विधायक विधानसभा के अंदर ऐसा काम करता है, तब राज्य सरकार आम आदमी की सुरक्षा का भरोसा किस प्रकार देगीं"?

उल्लेखनीय है कि सोमवार को जब आजमी ने हिंदी में शपथ लेनी शुरू की तो मनसे के सदस्यों ने इसका विरोध किया और वे नारेबाजी करते हुए विधानसभा अध्यक्ष के आसन के करीब आ गए। आजमी अभी शपथ ले ही रहे थे कि मनसे विधायक रमेश बांजले ने माइक्रोफोन उठाकर फेंक दिया।

इसके बाद मनसे के अन्य सदस्यों ने आजमी को घेर लिया और उनके साथ हाथापाई करना आरंभ कर दिया। मनसे सदस्य राम कदम ने आजमी पर थप्पड़ जड़ते हुए सीने और कंधे पर वार कर दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+