नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री कोइराला अस्पताल में भर्ती
कोइराला को मंगलवार को काठमांडू स्थित शहीद गंगालाल ह्रदय केंद्र में भर्ती करवाया गया। अस्पताल के सात चिकित्सकों का एक दल 84 वर्षीय नेता के स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं।
नेपाली कांग्रेस के कई नेता अपने वयोवृद्ध नेता से मुलाकात करने अस्पताल पहुंचे। कोइराला को पिछले वर्ष भी इसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पूर्व में वह खूब धूम्रपान किया करते थे।
उल्लेखनीय है कि उम्रदराज और अस्वस्थ्य रहने के बावजूद कोइराला नेपाल के 'किंगमेकर' बने हुए हैं। उनके समर्थन के बिना देश में कोई भी पार्टी सरकार नहीं बना सकती है।
संसद में माओवादी पार्टी के बाद नेपाली कांग्रेस दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है वहीं गठबंधन सरकार में यह सबसे बड़ी पार्टी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications