पश्चिम बंगाल में वाम मोर्चे को झटका
वर्ष 2006 में 10 में से तीन सीटे जीतने वाला वाम मोर्चा सिर्फ गोलपोखर सीट पर बढ़त बनाए हुए है। यहां फारवर्ड ब्लॉक के अली इमरान रामोज अपने करीबी प्रत्याशी से करीब 4000 मतों से आगे चल रहे हैं।
तृणमूल कांग्रेस को चार सीटों पर कामयाबी मिली है। इनमें बोनगांव, सेरामपुर, अलीपुर और राजगंज शामिल हैं, जबकि कांग्रेस को मालदा जिले की सुजापुर सीट पर कामयाबी मिली है। यहां से कांग्रेस के ए.बी. गनी खान चौधरी के भाई अबु नासिर खान चौधरी 29,479 मतों के अंतर से विजयी रहे।
चौंका देने वाला नतीजा जालपाईगुड़ी जिले की कालीचिनी विधानसभा सीट से मिला, जहां निर्दलीय उम्मीदवार विल्सन चंपामारी विजयी रहे।
अलीपुर में तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी बॉबी हाकिम ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के कौस्तव चटर्जी को 27,000 से ज्यादा मतों से हरा दिया।
तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार बेलागाछी (पूर्व), दक्षिणी कोंटाई और एगरा में आगे चल रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications