अमेरिकी सहायता विनाशकारी, चीन से संबंध मजबूत करें : पाक मंत्री
समाचार पत्र 'द न्यूज' ने मंगलवार को खबर दी है कि पाकिस्तान की वैज्ञानिक और औद्योगिक शोध प्रयोगशालाओं की परिषद के एक दिवसीय सम्मेलन में सोमवार को सवती ने कहा कि अमेरिकी सहायता देश के संस्थानों को पूरी तरह बर्बाद कर देगी, इसलिए उसे नहीं लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि चीन के साथ राजनीतिक और आर्थिक संबंध बढ़ाकर जनता को शांत किया जा सकता है।
देश के वर्तमान ऊर्जा संकट को समाप्त करने के लिए उन्होंने ईरान से गैस और तेल लेने को कहा।
मंत्री ने कहा कि चीन हर समय का दोस्त है और वह देश को वर्तमान ऊर्जा और आर्थिक संकट से उबरने में निश्चित ही मदद करेगा।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के सीनेटरों ने सरकार से पिछले महीने अमेरिकी सहायता के लिए देश पर शर्ते थोपने वाले केरी लुगार विधेयक को वापस लेने को कहा।
सीनेटरों का कहना था कि सरकार को संसद से विधेयक हटा लेना चाहिए क्योंकि संसद और जनता समझौते के समर्थन में नहीं है।
विधेयक के अनुसार अमेरिका बिना शर्त पाकिस्तान को असैनिक सहायता देगा लेकिन सैनिक सहायता पर शर्ते लागू होंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications