महाराष्ट्रः हिन्दी में शपथ लेने पर हाथापाई

अबु आजमी को रोकने के लिए पहले तो मनसे विधायकों ने जमकर नारेबाजी की लोकिन फिर भा जब अबु आजमी नहीं रुके और शपथ हिंदी में लेने लगे तो मनसे विधायकों ने उनके साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। बाद में उनका माइक छीन लिया गया। मनसे विधायक इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने फिर अबु आजमी को बुरी तरह से घेर लिया।
समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र का सबसे काला दिन करार दिया हैं और दोषियों पर कार्यवाई की मांग की हैं। वहीं पार्टी के महासचिव अमर सिंह ने भी घटना की निंदा करते हुए कहा कि कैसे किसी हिंदी भाषी को उसकी भाषा में शपथ लेने से रोका जा सकता है।
इससे पहले सभी नवनिर्वाचित विधायकों को हिंदी में शपथ लेने के लिए मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने मराठी में शपथ लेने को कहा था। राज ने कहा था कि अगर कोई अन्य भाषा में शपथ लेता है तो सदन देखेगा कि मेरे विधायक क्या करते हैं। 288 सदस्यीय विधानसभा में मनसे के 13 विधायक हैं।
गौरतलब है कि आजमी ने सदन का एजेंडा हिंदी में चलाने की मांग की थी। उत्तर भारतीय विरोधी अभियान के लिए चर्चित और आजमी की मांग से नाराज राज ठाकरे ने कहा कि अगर आजमी सदन का एजेंडा हिंदी में चलाना चाहते हैं तो उन्हें उत्तर प्रदेश जाना चाहिए। बाद में आजमी ने कहा था कि मैं मराठी के खिलाफ नहीं हूं। मैं भाषा का सम्मान करता हूं और उसे समझता हूं लेकिन बोल नहीं सकता क्योंकि मेरी मातृभाषा हिंदी है। लेकिन मैं मराठी सीखने की कोशिश करूंगा।












Click it and Unblock the Notifications