क्विक अलर्ट के लिए
For Daily Alerts
मंगल पर परमाणु ऊर्जा से होगी खोज
यहां आयोजित एक कांफ्रेंस में लोपोटा ने सोमवार को कहा कि मौजूदा रॉकेट प्रौद्योगिकी भविष्य में मंगल और सौर प्रणाली की खोज के लिए पर्याप्त नहीं है और अभी तक ऊर्जा के किसी भी वैकल्पिक उपाय की खोज भी नहीं हुई है। इन परियोजनाओं को अमल में लाने का एकमात्र रास्ता परमाणु ऊर्जा का उपयोग है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार उन्होंने कहा कि मंगल अभियान को चंद्रमा संबंधी अभियान से ज्यादा प्राथमिकता देनी चाहिए क्योंकि मंगल अभियान में प्रयोग प्रौद्योगिकी का उपयोग बाद में चंद्र अभियान में हो सकता है। इसके विपरीत चंद्र अभियान की प्रौद्योगिकी का उपयोग मंगल अभियान में करना कठिन होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें