पेशावर में आत्मघाती विस्फोट, 3 की मौत, 5 घायल (लीड-2)
'डॉन' ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से खबर दी किहमलावर ने रिंग रोड पर स्थित पुलिस चौकी पर आत्मघाती हमला किया।
पुलिस अधिकारी खुर्शीद खान ने कहा, "विस्फोट पुलिस चौकी पर हुआ।" आत्मघाती हमलावर एक ऑटो पर सवार था और उसी दौरान विस्फोट हुआ।
इससे पहले समाचार चैनल 'जियो न्यूज' ने खबर दी थी कि विस्फोट फकीराबाद थाने के निकट पतंग चौक पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट के बाद एक ऑटो में आग लग गई।
पेशावर में हाल के दिनों में कई विस्फोट हुए हैं। रविवार को हुए विस्फोट में एक मेयर सहित 13 लोग मारे गए थे और 36 घायल हो गए थे। विगत 28 अक्टूबर को पेशावर के एक व्यस्त बाजार में हुए भीषण विस्फोट में 110 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications