तापमान में मामूली वृद्धि के साथ सप्ताह की शुरुआत
नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। आकाश पर आंशिक रूप से छाए बादलों के कारण सोमवार सुबह दिल्ली के तापमान में हल्की वृद्धि हुई। इससे दिनभर हल्की गर्माहट बनी रह सकती है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक सुबह 8.30 बजे न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से तीन डिग्री अधिक है।
एक आईएमडी अधिकारी ने कहा, "जम्मू-कश्मीर क्षेत्र पर बने पश्चिमी विक्षोभों से आकाश पर दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।" अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।
दिन की कोहरे भरी शुरुआत होने के बावजूद उड़ानों में कोई देरी नहीं हुई थी।
हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने बताया, "सोमवार को हवाईअड्डे पर दृश्यता संबंधी कोई परेशानी नहीं थी। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सभी उड़ानों की आवाजाही निर्धारित समय पर हुई।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications