हिमाचल प्रदेश में हिमपात शुरू, पर्यटन कारोबार सुधरने की उम्मीद
मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया," हिमाचल प्रदेश में लाहौल और स्पीती, चांबा, कुल्लु और किन्नौर जिलों में सोमवार की सुबह औसत हिमपात हुई।"
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के अन्य क्षेत्रों धर्मशाला, शिमला, सोलन, नहान, बिलासपुर, मनाली और मंडी में भी बारिश की वजह से तापमान में कमी आने से औसत हिमपात शुरु हो गई है।
शिमला में क्लार्क होटल के डी.पी.भाटिया ने कहा," राज्य में पिछले साल अधिकतर प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों पर बर्फबारी कम या न के बराबर हुई थी। इस साल समय पर बर्फबारी शुरु होने से राज्य में पर्यटन कारोबार के सुधरने की आशाएं जगी हैं।"
मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में संभवत हिमपात और बारिश होने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications