हिमाचल में एबीवीपी का बंद
एबीवीपी के राष्ट्रीय सचिव उमेश दत्त ने कहा कि राज्य के 150 से अधिक सरकारी और निजी कॉलेजों में बंद का आह्वान किया गया है।
दत्त ने आईएएनएस से कहा, "मंडी के उपायुक्त ओंकार शर्मा के खिलाफ सरकार द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के विरोध में बंद का आह्वान किया गया है।"
एबीवीपी का आरोप रहा है कि शर्मा ने 11 अक्टूबर को उसके कुछ कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया था। दत्त ने कहा कि राज्य सरकार शर्मा को बचा रही है। उल्लेखनीय है कि राज्य में भाजपा की सरकार है।
पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) प्रदीप कुमार ने कहा, "राज्य में हिंसा की अब तक कोई खबर नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications