Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

झारखण्ड में लगेगा बिहार के नेताओं का जमावड़ा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद, लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष रामविलास पासवान समेत कई नेता वहां अपनी-अपनी पार्टियों के पक्ष में प्रचार करेंगे।

जनता दल (युनाइटेड) के नेता एवं झारखण्ड में पार्टी इकाई के प्रभारी भीम सिंह ने सोमवार को बताया कि मुख्यमंत्री के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव पार्टी के स्टार प्रचारक होंगे। उन्होंने कहा कि दोनों ही नेताओं की झारखण्ड में चुनाव के दौरान कम से कम 42 सभाएं होंगी। उन्होंने कहा कि जद (यु) के नेता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के साथ साझा चुनाव प्रचार भी करेंगे।

झारखंड में भाजपा के प्रत्याशियों के पक्ष में बिहार के प्रदेश अध्यक्ष राधामोहन सिंह तथा राज्य के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा के एक नेता के अनुसार भाजपा के संगठन मंत्री हृदयनाथ सिंह झारखंड में पहले से ही सक्रिय हैं।

राजद के स्टार प्रचारक लालू प्रसाद ही होंगे। पहले चरण में 25 नवंबर को 30 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए राजद ने 22 प्रत्याशियों की सूची जारी की है।

राजद के पूर्व सांसद रामकृपाल यादव ने बताया कि लालू प्रसाद के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल बारी सिद्दिकी भी चुनाव प्रचार करेंगे। उन्होंने बताया कि राजद के नेता लोजपा के नेता के साथ भी साझा चुनाव प्रचार करेंगे। लोजपा के मुख्य प्रचारक पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान होंगे।

कांग्रेस भी झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है। कांग्रेस के नेता उमाकांत सिंह के अनुसार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा के अलावा बिहार के नेताओं का एक बड़ा दल झारखण्ड जाएगा।

उल्लेखनीय है कि झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर, दो दिसंबर, आठ दिसंबर, 12 दिसंबर तथा 18 दिसंबर को मतदान होगा। मतगणना 23 दिसंबर को होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+