आसाराम बापू के सात कार्यकर्ताओं पर हत्या का मामला दर्ज
सीआईडी (अपराध) विभाग ने दीपेश वाघेला (10वर्ष) और अभिषेक वाघेला (11वर्ष) की मौत के मामले में धारा 304 और भारतीय दंड संहिता व बाल संरक्षण कानून की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
आश्रम के इन सात कार्यकर्ताओं में आश्रम के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) उदय संघानी भी शामिल हैं। कार्यकर्ताओं पर असावधानी बरतने और बच्चों के लापता होने की बात पता चलने के बाद भी पुलिस को उसकी सूचना देने में देरी करने का आरोप लगाया गया है।
ज्ञात हो कि मृत दोनों बच्चे चचेरे भाई थे और आश्रम में पढ़ते थे। तीन जुलाई, 2008 की रात वे आश्रम से लापता हो गए थे। दो दिनों बाद दोनों को आश्रम के पीछे साबरमती नदी के किनारे मृत अवस्था में पाया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications