ब्लूलाइन बस ने 15 वर्षीय छात्र को रौंदा
नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली में सोमवार सुबह 15 वर्षीय स्कूली छात्र एक ब्लूलाइन बस से कुचलकर मौत हो गई। बस चालक हादसे के तुरंत बाद रफूचक्कर हो गया जबकि गुस्साए लोगों ने बस पर पथराव किया।
हादसे का शिकार आदित्य जैन कक्षा नौ का छात्र था। यह दुर्घटना दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में हुई।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "सुबह आठ बजे यह दुर्घटना हुई। लड़के की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी जबकि बस चालक घटनास्थल से तुरंत वहां से गायब हो गया।"
अधिकारी ने बताया, "स्थानीय लोगों ने बस पर पत्थराव किया और खिड़कियां तोड़ दीं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications