सैनिकों पर हमला करने वाले की हालत स्थिर
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक 'ब्रूक आर्मी मेडिकल सेंटर' के एक प्रवक्ता ने रविवार को यहां के एक समाचार पत्र को बताया कि हसन (39) अब जवाब दे रहा है।
प्रवक्ता इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं था कि हसन जांचकर्ताओं के साथ बातचीत कर रहा है। अमेरिकी सेना में मनोचिकित्सक हसन को चार गोलियां लगी थीं। उसे इस माह के आखिर में अफगानिस्तन में तैनात किया जाना था और इसी के विरोध में उसने 100 राउंड से अधिक फायरिंग की थी।
गौरतलब है कि हसन द्वारा की गई गोलीबारी में 12 सैनिकों व एक अन्य की मौत हुई थी और 30 घायल हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications