पेशावर में विस्फोट, 3 मरे (लीड-1)
समाचार चैनल 'जियो न्यूज' के मुताबिक विस्फोट फकीराबाद थाने के निकट पतंग चौक पर हुआ। विस्फोट में तीन लोग मारे गए।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोटक एक वाहन में रखा हुआ था थे। विस्फोट के बाद एक ऑटो में आग लग गई।
पेशावर में हाल के दिनों में कई विस्फोट हुए हैं। रविवार को हुए विस्फोट में एक मेयर सहित 13 लोग मारे गए थे। विगत 28 अक्टूबर को पेशावर की एक व्यस्त बाजार में हुए भीषण विस्फोट में 110 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications