आंदोलनात्मक आतंकवाद नाम की कोई चीज नहीं है : उमर अब्दुल्ला
उन्होंने सेना की ओर से प्रयुक्त की गई इस शब्दावली को बकवास बताया और कहा कि इस तरह को कोई चीज ही नहीं होती है।
उमर ने पत्रकारों से चर्चा में कहा, "आतंकवाद और आंदोलन में कुछ भी कॉमन नहीं है।"
उल्लेखनीय है कि सेना के उत्तरी कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल बी. एस. जसवाल ने पिछले महीने कहा था कि हालांकि 2006 से कश्मीर में हिंसा की घटनाओं में कमी आई है लेकिन 'आंदोलनात्मक आतंकवाद' चिंता का विषय है।
उन्होंने विरोध प्रदर्शनों और बंद के आह्वान के लिए 'आंदोलनात्मक आतंकवाद' शब्द प्रयुक्त किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications