बस हादसे में 9 की मौत
उज्जैन के पुलिस नियंत्रण कक्ष से सोमवार सुबह मिली जानकारी के अनुसार रतलाम के ताल क्षेत्र के सरस्वती शिशु मंदिर के छात्रों का एक दल पिकनिक मनाने उज्जैन आया था। देर रात को जब बस रतलाम लौट रही थी, तभी महिदपुर के करीब क्षिप्रा नदी पर बने पुल से गुजरते वक्त बस का संतुलन गड़बड़ाया और वह नदी में गिर गई।
इस हादसे में कुल नौ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चार छात्र शालू पोरवाल (8 वर्ष),आदित्य सिंह (6 वर्ष), अंतिम चौहान (7 वर्ष) एवं संदीप (8 वर्ष) तथा चार छात्राएं जयंती पुंढीर (7 वर्ष) , संजना सिंह सूर्यवंशी (7 वर्ष), तनीशा सिंह (6 वर्ष) व शिवानी धाकड़(8 वर्ष) शामिल हैं। इस हादसे में अनीता प्रजापति (25 वर्ष) नाम की एक शिक्षिका की भी मौत हो गई। देर रात तक चले राहत एवं बचाव कार्य के कारण 25 लोगों को बचा लिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications