आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री बुधवार को आएंगे
रुड अपने दौरे की शुरुआत क्रिकेट कूटनीति के साथ मुंबई से करेंगे। वह बुधवार की शाम भारत-आस्ट्रेलिया के बीच एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच देखेंगे। वह मुंबई में शीर्ष व्यापारिक नेताओं से मुलाकात भी कर सकते हैं।
रुड प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और उनकी कैबिनेट के मंत्रियों के साथ गुरुवार को विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करेंगे। बातचीत के मुद्दों में संबंधों को मजबूती प्रदान करना शामिल होगा, जो पिछले कुछ महीनों से आस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों पर हो रहे नस्लीय हमलों के कारण दरक-से गए हैं।
दोनों नेताओं के बीच वश्विक वित्तीय संकट, जलवायु परिवर्तन, आतंकवाद, व्यापार व निवेश सहित विभिन्न द्विपक्षीय व वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications