प्रधानमंत्री से मिलेगा पूर्वोत्तर के विद्यार्थियों का प्रतिनिधिमंडल
पूर्वोत्तर कांग्रेस कमेटी के महासचिव शरीफ लस्कर ने आईएएनएस को बताया, "हम प्रधानमंत्री से मंगलवार को सुबह नौ बजे उनके आवास पर मिलेंगे। चूंकि वह असम से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं, इसलिए हम राष्ट्रीय राजधानी में पूर्वोत्तर के विद्यार्थियों की समस्याओं के बारे में उन्हें बताना चाहते हैं।"
लस्कर ने पूर्वोत्तर के विद्यार्थियों के खिलाफ अपराध वृद्धि के विरोध पिछले सप्ताह जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किया था। उन्हें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री इस समस्या का समाधान करने में सक्षम होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications