मंगलवार को दिल्ली में छाया रहेगा कुहरा (लीड-1)
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "मंगलवार की सुबह वातावरण में कुहरा छाया रहेगा और अपराह्न् में आसमान में बादल छाए रहेंगे। मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 30 डिग्री सेल्सियस और 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।"
राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस अधिक था, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह औसत तापमान से तीन डिग्री अधिक था।
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को इस मौसम में पहली बार कुहरा देखा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications