बर्लिन दीवार गिराने के लिए जर्मन, अमेरिकी नागरिक सम्मानित
बर्लिन, 9 नवंबर (आईएएनएस)। बर्लिन की दीवार को 20 वर्ष पहले गिराने में अमेरिकी लोगों की भूमिका के लिए एक पुरस्कार ग्रहण हुए अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने नेताओं से 21वीं सदी की दीवारें गिराने का आह्वान किया।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार क्लिंटन ने आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन और परमाणु प्रसार को वर्तमान चुनौतियों की सूची में शामिल करते हुए कहा, "ऐसी कोई दीवार नहीं है जिसे हम गिरा नहीं सकते।'
अमेरिका स्थित थिंक टैंक अटलांटिक परिषद द्वारा आयोजित एक रात्रिभोज में क्लिंटन ने नौ नवंबर 1989 को बर्लिन के दीवार के गिरने की घटनाओं को याद किया।
बर्लिन दीवार गिरने की सालगिरह की पूर्व संध्या पर अटलांटिक परिषद ने पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हेनरी किंसिजर सहित अनेक महत्वपूर्ण लोगों की उपस्थिति में 1989 की घटनाओं में महत्वपूर्ण योगदान देने वालों का सम्मान किया।
क्लिंटन ने अमेरिकी लोगों की ओर से संगठन के पहले फ्रीडम्स चैलेंज पुरस्कार को स्वीकार किया जबकि जर्मनी के विदेश मंत्री गुडियो वेस्टरवेले ने जर्मन लोगों के नाम पर पुरस्कार हासिल किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications