उल्फा के बंद से असम में जनजीवन प्रभावित
उल्फा ने अपने अपने दो गिरफ्तार नेताओं साशा चौधरी और चित्रबन हजारिका को रिहा किए जाने की मांग करते हुए 12 घंटे के राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है।
राज्य में दुकानें, कारोबारी और शैक्षणिक प्रतिष्ठान बंद हैं। सड़कोंपर सार्वजनिक और निजी यातायात दोनों प्रभावित हुआ है।
उल्फा के गिरफ्तार दोनों नेताओं को एक अदालत ने शनिवार को 10 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया। असम पुलिस ने दावा किया था कि शुक्रवार को दोनों ने त्रिपुरा में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के समक्ष आत्मसमर्पण किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications