मीडिया में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को प्रोत्साहित किया जाएगा : अंबिका
सोनी ने कहा, "हम फिलहाल संशोधन की प्रक्रिया को पूरा करने के करीब हैं। मुझे आशा है कि चालू वित्त वर्ष के अंत तक प्रेस व पुस्तक पंजीकरण कानून-1867 में कई सारे संशोधन देखने को मिलेंगे।"
विश्व आर्थिक फोरम के भारत आर्थिक शिखर सम्मेलन में सोनी ने प्रतिनिधियों से कहा, "इन संशोधनों से विदेशी समाचार पत्रों के आगमन या उनके भारतीय संस्करण के प्रकाशन का रास्ता साफ हो जाएगा।" सोनी ने कहा कि ये संशोधन बहुत पहले ही कर दिए जाने चाहिए थे।
सोनी ने सम्मेलन में 'भारतीय मीडिया और मनोरंजन का भविष्य' विषयक सत्र में कहा, "हम कानून में आमूलचूल संशोधन करने जा रहे हैं। सरकार मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में विदेशी निवेश को प्रोत्साहित करना चाहती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications