जर्मन संसद ने बर्लिन दीवार गिरने की सालगरिह मनाई
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पोलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री और वर्तमान में यूरोपीय संसद के अध्यक्ष जेर्जी बजेक ने सांसदों को संबोधित करते हुए कहा, "लोहे के परदे के पूर्व में रहने वाले लोगों के पास टैंकों के सामने रखने को केवल अपने हृदय थे लेकिन वे विजयी रहे।"
बजेक ने कहा कि यूरोप का पुन: एकीकरण बर्लिन की दीवार गिरने और जर्मनी के एकीकरण के बगैर संभव नहीं था।
जर्मनी की संसद में आयोजित इस समारोह में जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल, सांसद और राजनयिक शामिल हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications