तटरक्षक बलों ने 20 पाकिस्तानी मछुआरों को गिरफ्तार किया
पोरबंदर में एक अधिकारी ने बताया कि तीन पाकिस्तानी नौकाओं को गश्ती पोत द्वारा पकड़ा गया था। उन्हें कच्छ के तट पर झाखाउ के पास भारतीय सीमा में मछलियां पकड़ते हुए गिरफ्तार किया गया।
मछुआरों को उनकी नौकाओं सहित किनारे पर लाया गया और उन्हें हिरासत में रखा गया है।
गौरतलब है कि पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी द्वारा शुक्रवार को तीन भारतीय नावों लक्ष्मी सरोवर, विश्वजीत और क्रुसनाराज को हिरासत में ले लिया था जिस पर 13 मछुआरे सवार थे। इन मछुआरों को पाकिस्तान ले जाया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications