भाजपा ने झारखण्ड में दो और उम्मीदवारों की घोषणा की
पार्टी ने खरसावा विधानसभा सीट से मंगल सिंह सोय और रांची जिले की सिल्ली विधानसभा सीट से आदित्य साहू को अपना उम्मीदवार बनाया है।
भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने एक बयान जारी कर दोनों उम्मीदवारों के नामों का एलान किया।
उल्लेखनीय है कि भाजपा इससे पहले 59 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। झारखण्ड में भाजपा, जनता दल (युनाइटेड) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। दोनों दलों में हुए समझौते के मुताबिक भाजपा 67 और जद (यु) 14 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है। जद (यु) ने अपने सभी 14 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications