पंजाब में रिश्वत लेते हुए आईएएस अधिकारी गिरफ्तार (लीड-1)
सतर्कता विभाग की एक टीम द्वारा आईएएस अधिकारी और राज्य के उद्योग निदेशक वी.के.जांजुआ को सेक्टर 17 स्थित उनके कार्यालय में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
लुधियाना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस. एस. मंद ने आईएएनएस को बताया, "लुधियाना के एक व्यवसायी पी.आर.मिश्रा ने जांजुआ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। मिश्रा ने अपनी शिकायत में कहा था कि जांजुआ उनसे 6 लाख रुपए रिश्वत की मांग कर रहे हैं।"
मंद ने कहा, "सौदा 5 लाख रुपए में तय हुआ था। शिकायत के आधार पर हमने अपना जाल बिछाया और उक्त अधिकारी को 2 लाख रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।"
गौरतलब है कि वी.के जांजुआ 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications