हरियाणा में हजकां को झटका, चार विधायक कांग्रेस में शरीक (लीड-1)
ये चारों विधायक हैं-जिले राम, विनोद भयाना, सतपाल सांगवान और राव नरेन्द्र सिंह। चारों विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह चत्था को हजकां से अलग होने और कांग्रेस में शामिल होने का पत्र दिया। चत्था ने इन विधायकों को तत्काल कांग्रेस का सदस्य घोषित कर दिया।
चत्था ने सोमवार शाम पत्रकारों से बातचीत में कहा, "इन चार विधायकों के साथ विधानसभा में कांग्रेस सदस्यों की कुल संख्या 44 हो गई है।"
उन्होंने कहा, "इन विधायकों का कांग्रेस में शामिल होना पूरी तरह वैधानिक है। आज से ये चारों कांग्रेस के सदस्य हैं।"
बहरहाल, हरियाणा विधानसभा में अब हजकां के सदस्यों की संख्या महज दो रह गई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications