इंडोनेशिया में भूकंप से 38 घायल
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.7 मापी गई। भूकंप का सबसे ज्यादा असर पश्चिमी नूसा तेंगारा प्रांत के बीमा कस्बे और आसपास के इलाकों पर पड़ा है। यहां एक स्वास्थ्य केंद्र, चार स्कूली इमारतें और 10 घर ढह गए हैं।
भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार सोमवार तड़के 02.41 बजे महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र पश्चिमी नूसा तेंगारा प्रांत के राबा कस्बे से 28 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था।
स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी रुस्तम पकाया ने बताया, "भूकंप से 38 लोग घायल हुए हैं। इनका उपचार बीमा जनरल अस्पताल में किया जा रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications