पटना में भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद

पुलिस के अनुसार अगमकुआं थाना क्षेत्र के बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी के एक मकान से पुलिस ने रविवार शाम विस्फोटकों और हथियारों का जखीरा पकड़ा। मकान से पुलिस ने एक टवेरा गाड़ी भी बरामद की, जिस पर लालबत्ती लगी है और इसका रजिस्ट्रेशन नंबर झारखण्ड राज्य का है।

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विनीत विनायक ने सोमवार को बताया कि बरामद किए गए जखीरे में 7,221 कारतूस, 14 अद्र्घनिर्मित कारबाइन, करीब 600 किलोग्राम विस्फोटक, 50 डेटोनेटरों सहित बड़ी मात्रा में रसायनिक पदार्थ शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि जिस मकान से उक्त सामान बरामद किया गया है, उसे जहानाबाद के किसी सुबोध सिंह नामक व्यक्ति ने किराए पर ले रखा है। पुलिस इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

इसके पहले शनिवार की रात कंकड़बाग थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक वाहन से 300 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट, बारूद, एसिड और कई प्रकार के तरल पदार्थ जब्त किए थे। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया।

एसएसपी विनायक आशंका जताई कि दोनों दिन जब्त किए गए विस्फोटकों और हथियारों को संभवत: बिहार के विभिन्न जिलों में और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर झारखण्ड भेजा जाना था। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+