धनी देशों को जलवायु परिवर्तन कोष के बारे में संकल्प लेना चाहिए : प्रणब
मुखर्जी ने समूह-20 के देशों के वित्त मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के बाद रविवार को संवाददाताओं से कहा था, "विकसित देशों को पर्याप्त मात्रा में योगदान करना होगा। इसमें कार्बन बाजार व निजी क्षेत्र द्वारा भी योगदान किया जाना चाहिए, लेकिन ज्यादा योगदान विकसित देशों द्वारा किया जाना चाहिए।"
मुखर्जी ने कहा, "जलवायु परिवर्तन पर निर्णयों के लिए संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन उचित मंच है।"
स्कॉटलैंड के सेंट एंड्रज में जी-20 की बैठक में शनिवार को एक बयान जारी किया गया था, जिसमें कहा गया था कि "वित्त मंत्री जलवायु परिवर्तन के लिए कोष जुटाने, कोष जुटाने के विकल्पों को परिभाषित करने और संस्थागत व्यवस्था के काम को आगे बढ़ाएंगे।"
स्कॉटलैंड की संस्था डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के निदेशक रिचर्ड डिक्शन ने कहा, "जी-20 के वित्त मंत्रियों की बैठक अगले महीने कोपनहेगन में होने वाली बैठक के लिहाज से पूरी तरह अप्रासंगिक साबित हुई है।"
मुखर्जी ने कहा कि दिसंबर महीने में कोपनहेगन की बैठक में हिस्सा लेने वाले देशों को जलवायु परिवर्तन पर क्योटो प्रोटोकाल के एक उत्तरवर्ती समझौते को हासिल करने की कोशिश में 'सामूहिक लेकिन भिन्न जिम्मेदारी' के मूल सिद्धांत से पीछे नहीं हटना चाहिए।
मुखर्जी ने कहा, "उचित लागत पर स्वच्छ प्रौद्योगिकी तक पहुंच बनाने के लिए कोष की आवश्यकता होगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications