अल सल्वाडोर में बाढ़ से 90 की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार कैरेबियन समुद्र के तूफान इडा के प्रभाव के कारण हुई भारी वर्षा से क्षेत्र के अन्य देशों में भी तबाही हुई है। दक्षिणी मेक्सिको में 200,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।
अल सल्वाडोर की राजधानी सैन सल्वाडोर में ही 60 लोगों की मौत हुई।
अल सल्वाडोर के आतंरिक मंत्री हम्बटरे सेंटेनो ने बताया कि भूस्खलन में फंसने से 24 अन्य लोगों की मौत सैन विसेंटा कस्बे में हुई।
क्षेत्र का कुछ हिस्सा पूरी तरह कट गया है। सैन विसेंटा में 300 से अधिक मकान ध्वस्त हो गए हैं और सड़कें तथा पुल टूट गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications