1.50 लाख रूपये का इनामी नक्सली पुलिस के साथ मुठभेड़ में ढेर

राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) बृजलाल ने लखनऊ में संवाददाताओं को बताया," सोनभद्र जिले के कनछ के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच करीब दो घंटे चली मुठभेड़ के दौरान नक्सली कमलेश चौधरी को मार गिराया गया। जबकि उसके अन्य साथी मौके से फरार हो गए।"

उन्होंने बताया कि मारा गया नक्सली बिहार के रोहतास जिले का रहने वाला है और इसके कब्जे से एक राइफल, बंदूक, पिस्टल व भारी मात्रा में कारतूस और नक्सली साहित्य बरामद किया गया है।

बृजलाल के मुताबिक कमलेश कैमूर हिल्स बिहार का सब जोनल कमांडर था और उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखण्ड के नक्सल प्रभावित इलाकों में सक्रिय था। इसके खिलाफ बिहार में 21 और उत्तर प्रदेश में 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से उस पर 1 लाख और बिहार सरकार की तरफ से 50 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था।

बृजलाल ने कहा कि कमलेश के फरार साथियों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+