दिनाकरन के खिलाफ कर्नाटक के वकीलों ने किया अदालतों का बहिष्कार (लीड-2)

एडवोकेट्स एसोसिएशन ऑफ बेंगलुरू' (एएबी) के महासचिव आर. राजन्ना ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "निचली अदालतों से लेकर उच्च न्यायालय की कार्यवाहियों का बहिष्कार करने का कार्यक्रम पूरी तरह सफल रहा। कुछ अदालतों में हालांकि काम हुआ लेकिन 60,000 वकील कार्यवाही से दूर रहे।"

एएबी के बैनर तले सैकड़ों वकीलों के दिनाकरन के कक्ष के बाहर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। दिनाकरन उस वक्त एक मामले की सुनवाई कर रहे थे। इस दौरान गुस्साए वकीलों के एक समूह ने एक पत्रकार की पिटाई भी कर दी।

उल्लेखनीय है कि न्यायमूर्ति दिनाकरन के खिलाफ जमीन पर अवैध कब्जे और आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप लगे हैं। इन गंभीर आरोपों के बावजूद उनके पद पर बने रहने का वकील विरोध कर रहे हैं।

जब वकीलों ने अपना विरोध प्रदर्शन रोकने से इंकार किया तो न्यायमूर्ति दिनाकरन ने एएबी के प्रतिनिधियों को अपने कक्ष के भीतर बुलाया और उनसे कहा कि वे उन्हें उनके संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन करने दें।

न्यायमूर्ति दिनाकरन ने कहा, "मैंने क्या अपराध किया है? आप लोग मेरे खिलाफ प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं? अदालत इस तरह की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं कर सकती।"

वकीलों ने उनकी बात को अनसुना करते हुए अपना प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने अदालत की कार्यवाही को भी रोक दिया। उल्लेखनीय है कि शनिवार को उच्च न्यायालय ने वकीलों द्वारा न्यायमूर्ति दिनाकरन के बहिष्कार करने पर रोक लगा दी थी।

उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार के मुताबिक वकीलों ने न्यायमूर्ति गोपाल गौड़ा और न्यायमूर्ति नागरत्ना को भी मामलों की सुनवाई नहीं करने दी।

इस बीच कुछ वकीलों ने एक वरिष्ठ टेलीविजन पत्रकार और एक कैमरामैन की इसलिए पिटाई कर दी क्योंकि वह प्रदर्शन की शूटिंग नहीं कर रहा था। उल्लेखनीय है कि अदालत की कार्यवाही को कैमरे में कैद करने की इजाजत नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+